मध्य प्रदेश का घमासान / ग्वालियर की 15, मालवा की 4, बुंदेलखंड, विंध्य और मध्य की 1-1 सीट पर उपचुनाव की अटकलें

मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक 19 कांग्रेसी और 3 अन्य विधायकों के इस्तीफों से अब 22 सीटों पर उपचुनाव की अटकलें शुरू हो गई हैं। विधायकों के इस्तीफे मंजूर होने के बाद यहां उपचुनाव होंगे। इसमें सबसे ज्यादा 15 सीटें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं।


मालवा-निमाड़ की 4 सीटें और बुंदेलखंड व विंध्य की एक-एक सीट शामिल है। मध्य क्षेत्र की सांची सीट भी है। इसमें 3 सीटें ऐसी हैं, जो कांग्रेस ने 30 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीती हैं। 6 सीटें ऐसी हैं, जिन पर 20 हजार से ज्यादा का मार्जिन रहा है। सात सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीते हैं। 16 सीटें ऐसी रही हैं, जिसमें कांग्रेस 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीती है। इनमें इमरती देवी ने सबसे ज्यादा 57446 वोटों से जीत दर्ज की थी। 


16 सीटें 10 हजार से अधिक के अंतर से जीती थी कांग्रेस






































































































































































बागी विधायकसीटकितनी बारवोटों से जीतेपराजित प्रतिद्वंदी
कमलेश जाटवअंबाहपहली बार7547नेहा किन्नर निर्दलीय
जजपाल सिंहजज्जी    अशोक नगर    पहली बार    9730    ड्‌डूराम कोरी
 
जसवंत जाटव    करेरा    पहली बार    14824    राजकुमार ओमप्रकाश खटीक
 
प्रघुम्न सिंह तोमर  ग्वालियर    दूसरी बार    21044    जयभान सिंह पवैया
 
मुन्नालाल गोयल  ग्वालियर पूर्व  पहली बार    17819    सतीश सिकरवार
 
रणवीर जाटव    गोहद    दूसरी बार   23989    लालसिंह आर्य
 
इमरती देवी    डबरा  तीसरी बार    57446    कप्तान सिंह सहसारी
गिर्राज दंडोतियादिमनीपहली बार    18477    शिवमंगल सिंह तोमर
सुरेश धाकड़    पोहरी    पहली बार    7918  कैलाश कुशवाहा बसपा
 
रक्षा सरौनिया    भांडेर    पहली बार    39896    रजनी प्रजापति
 
बृजेंद्र सिंह यादव  मुंगावली    दूसरी बार    2136    कृष्णपाल सिंह
 
रघुराज सिंह कंसाना  मुरैना    पहली बार    20849    रुस्तम सिंह 
 
ओपीएस भदौरिया    मेहगांव    पहली बार   25814    राकेश शुक्ला
 
डॉ. प्रभुराम चौधरी    सांची    तीसरी बार    10813    मुदीत शेजवार
गोविंदसिंह राजपूत    
 
सुरखी    तीसरी बार    21418    सुधीर यादव
 
राजवर्धन सिंह दत्तीगांव     बदनावर तीसरी बार    41506 भंवर सिंह शेखावत
महेंद्र सिंह सिसोदिया  
 
बामोरी   दूसरी बार   27920  बृजमोहन सिंह
 
तुलसी सिलावट  सांवेर    चौथी बार   2945  डॉ. राजेश सोनकर
 
एंदल सिंह कंसाना  मुगावली    चौथी बार    13313  अजब सिंह कुशवाहा 
 
हरदीप सिंह डंग    सुवासरा    दूसरी बार   350   राधेयाम पाटीदार
 
बिसाहूलाल सिंह  अनूपपुर   पांचवीं बार    11561    रामलाल रौतेल
 
मनोज चौधरी    हाटपिपल्या  पहली बार    13519    दीपक जोशी


Popular posts
मददगार हाथ / एकता कपूर कर्मचारियों की खातिर सालभर सैलरी नहीं लेंगी, यशराज फिल्म डेली वर्कर्स के लिए 1.5 करोड़ देगा
Image
कर्नाटक शैली / 8 महीने पहले कर्नाटक में उलटफेर के लिए जिस तरह बिछाई थी बिसात, वैसे ही मध्यप्रदेश में हालात, वहां 23 दिन चला था ड्रामा
Image
संकट के मददगार / नाना पाटेकर ने दिया कुल एक करोड़ का डोनेशन, अपील की- इस वक्त घर में रहना ही सबसे बड़ी देश सेवा
कोरोना पर एडवाइजरी / सरकार ने कहा- लोग कपड़े से घर में बने हुए मास्क पहनें, कई देशों में इनसे संक्रमण रोकने में मदद मिली